कोई करता चित्त का '' चिंतन '',कोई मन का '' मंथन '' /
सत्ता सुंदरी को पाने का ,सारा है ये जतन //
शरह्दे रौंदते दुश्मन ,
किसको है ये चिंता /
घायल हिमालय रोता ,
किसको है ये चिंता /
विष घुला है वादियों में ,
किसको है ये चिंता /
लहू से लोहित है घाटी,
किसको है ये चिंता /
चिंता है बस कुर्सी की ,कुर्सी पर है सारा ध्यान /
कोई करता चित्त का '' चिंतन '',कोई मन का '' मंथन '' /
सत्ता सुंदरी को पाने का ,सारा है ये जतन //
प्यासी धरती प्यासे लोग ,
किया नही कोई मंथन /
अंधेरों ने सपने निगले ,
किया नही कोई मंथन /
कागजो पर बनती सड़के ,
किया नही कोई मंथन /
भ्रष्टाचार ने फन फैलाया ,
किया नही कोई मंथन /
मंथन है बस सियासत का ,कैसे बचे ये सिंहासन /
कोई करता चित्त का '' चिंतन '',कोई मन का '' मंथन '' /
सत्ता सुंदरी को पाने का ,सारा है ये जतन //
झगडे होते मस्जिद मंदिर के ,
किसको है ये चिंता /
राज खुलते सब अन्दर के ,
किसको है ये चिंता /
जनसंख्या हो गई विकराल ,
किसको है ये चिंता /
बेरोजगारी करे सवाल ,
किसको है ये चिंता /
चिंता है पद पाने की ,पदलोलुप क्या करे मनन /
कोई करता चित्त का '' चिंतन '',कोई मन का '' मंथन '' /
सत्ता सुंदरी को पाने का ,सारा है ये जतन //
समस्याओ से कैसे धयान बंटे ,
यही है उनका मंथन /
फिर सत्ता में कैसे डटे ,
यही है उनका मंथन /
कहा से कैसे करे धांधली ,
यही है उनका मंथन /
बंद रास्तो की ढूंढे गली ,
यही है उनका मंथन /
मंथन है जागरुक जनता का
कैसे कुचले उनका फन /
कोई करता चित्त का '' चिंतन '',कोई मन का '' मंथन '' /
सत्ता सुंदरी को पाने का ,सारा है ये जतन //
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें