1-- तेरी कमी माँ खलती है
चुपके से मन मेरा रोता , आत्मा जलती है //
सुख के सब साधन है लेकिन,तेरी कमी माँ खलती है //
सर से मेरे माँ तेरे ,
आँचल की छाया हट गई /
ऐसा क्या अपराध हुआ माँ ,
मुझसे तू रूठ गई /
अब कहा स्नेह है वो ममता अब ना मिलती है //
सुख के सब साधन है लेकिन,तेरी कमी माँ खलती है //
चोट मुझको लगती थी तो ,
दर्द तुझको होता था /
कितनी तू होती दुखी ,
दिल तेरा भी तो रोता था /
याद तेरी आती है ,कोई माँ जो सर सहलाती है //
सुख के सब साधन है लेकिन,तेरी कमी माँ खलती है //
अब कोई ना चाह मन में ,
बस तुझे पाना चाहूँ /
कोख से तेरी फिर ,
मै तो जनम लेना चाहूँ /
बस यही एक यही आरजू , मन को मेरे बहलाती है //
सुख के सब साधन है लेकिन,तेरी कमी माँ खलती है //
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें